बिहार में 25 लाख लोगो को मुफ्त उज्‍ज्‍वला का कनेक्‍शन मिलेगा, सबसीड्री रू 350+ मिलेगा

बिहार में 25 लाख लोगो को मुफ्त उज्‍ज्‍वला का कनेक्‍शन मिलेगारू मुफ्त गैस कनेक्शन की कतार में खड़े सूबे के 10 लाख लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में बिहार के 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला कोटे को हरी झंडी देदी।

विशेष सचिव ने कहा है कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए, ताकि प्रत्येक योग्य लाभार्थी इसका उपयोग कर सकें।

  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया।
  • जिलों को जिम्मेदारी दी गई, ऑयल कंपनियां सहयोग करेंगी।
  • गैस कनेक्शन लेने की प्रकिया को और सरल बनाने की जरूरत है।

किसको मिलेगा इस योजना का लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यह गैस कनेक्शन बीपीएल परिवार को मिलना है, जो अब तक भोजन बनाने के लिए पारंपरिक तरीके से लकड़ी या कोयला आदि के चूल्हे पर निर्भर हैं। मंत्रालय ने 25 लाख कनेक्शन देने के लिए राज्य सरकार के अलावा सभी गैस कंपनियों को भी निर्देश जारी कर दिया है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिलों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन जारी करने का आदेश दिया है।

लोगों को इसके फायदे बताए जा रहे हैं

इसके लिए बकायदा सभी को जानकारी दी जा रही है। लोगों को इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इससे जहां उनका जीवन स्तर सुधरेगा, वहीं पारंपरिक स्रोतों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। इस तोहफे से लाखों महिलाओं के जीवनस्तर में सुधार हो सकेगा।

उज्ज्वला कनेक्शन के लिए सभी जिलों में जिला उज्ज्वला समिति गठित है। यह समिति आवेदकों की जांच कर कनेक्शन दिलाएगी।

मुफ्त गैस कनेक्शन के 10 लाख आवेदक का इंतजार हुआ खत्‍म

बिहार में इस योजना के तहत गैस कनेक्शन की संख्या वर्तमान में काफी कम है। इस योजना के तहत कनेक्शन के लिए सभी जिलों में कुल 10 लाख आवेदन लंबित हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यह तथ्य सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार का ध्यान इस तरफ खींचा था और योग्य लाभार्थियों के लिए गैस कनेक्शन तुरंत आवंटित करने का आग्रह किया था।

Official Website: Visit Here

Read Also.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top