JP University PG Admit Card 2024 for Session 2020-22 and 2021-23

JP University PG Admit Card 2024 for Session 2020-22 and 2021-23

JP University PG Admit Card 2024 for Session 2020-22 and 2021-23: पीजी सत्र 2020-22 थर्ड सेमेस्टर तथा सत्र 2021-23 सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज शाम तक जारी कर दिया जायेगा। परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड तैयार कर लिया गया है। रविवार दोपहर बाद इसे जारी किया जायेगा। वहीं सोमवार से सभी पीजी कॉलेज तथा जेपीयू के सभी 17 पीजी विभाग में एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो जायेगा।

JP University PG Admit Card 2024 for Session 2020-22 and 2021-23

पीजी के दोनों सत्रों की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन सजग है। परीक्षा की निगरानी के लिए ऑब्जर्वर की टीम भी बनायी गयी है। पीजी की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जायेगी।

 

08 मई 2024 से शुरू हो रही है परीक्षा परीक्षा 08 मई से शुरू होगी। परीक्षा विभाग ने एक सप्ताह पूर्व ही शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों सत्रों की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। परीक्षा 08 मई 2024 से 14 मई 2024 तक ली जायेगी। जिसका विस्तृत शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। नीचे महत्वपूर्ण लिंक्स में परीक्षा का सेड्यूल मिल जाएगा।

पैक्टिकल परीक्षा कब से होगी (JP University PG Admit Card 2024)

सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 08 मई 2024 से 14 मई 2024 के बीच होगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 22 मई 2024 से 30 मई 2024 तक संबंधित विभागों में ली जायेगी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में नवनिर्मित परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा का समय क्या रहेगा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 09 से 12 बजे के बीच होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक ली जायेगी. पहली पाली में सेकंड सेमेस्टर के विषयों की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में थर्ड सेमेस्टर के विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी।

परीक्षा का सैलेबस क्या रहेगा (JP University PG Admit Card 2024)

सी.बी.सी.एस सिलेबस के अनुसार होगी परीक्षा परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सी.बी.सी.एस) पाठ्यक्रम के तहत ली जायेंगी। विदित हो कि पीजी सत्र 2018 से ही जेपीयू में नया सिलेबस लागू किया गया है। सीबीसीएस के लागू होने के बाद विषय के अंतर्गत चार कोर कोर्स बनाये गये हैं। JP University PG Admit Card 2024

 

जिसके आधार पर ही परीक्षा होगी। कुछ नया वेरियेशन शामिल है। विज्ञान संकाय के छात्रों को चेप्टर में वेरियेशन मिलेगा। वहीं मानविकी संकाय के विषयों में लिटरेचर में वेरियेशन मिलेगा। वहीं सभी सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय एडिशनल की परीक्षा भी होगी। कक्षाओं में चैप्टर वेरिएशन व पैटर्न से जुड़ी जानकारियां दी गयी हैं। JP University PG Admit Card 2024

जाने किन-किन विषयों की होगी परीक्षा

जेपीयू में पीजी के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, जुलॉजी व दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होती है. इस सभी विभागों में च्वाइस बेस्ड सिलबेस के तहत पीजी के सेकेंड व थर्ड समेस्टर की परीक्षाएं होंगी। 

परीक्षा संबंधित महत्तवपूर्ण जानकारियाँ
  • 08 मई 2024 से शूरू होगी परीक्षा।
  • एक साथ दो सत्रों की परीक्षा होगी।
  • 14 मई 2024 को Additional Subjects की परीक्षा होगी।
  • 22 मई से 30 मई 2024 तक प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
  • जय प्रकाश विश्वविधालय भवन में होगी परीक्षा।
Important Links
Download Admit CardClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Go To HomeBharatResult.Net

JP University PG Admit Card 2024 for Session 2020-22 and 2021-23

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top