Table of Contents

बिहार विभाग भर्ती 2023 बिहार में होने वाली हैं दस हजार से अधिक पदों पर बहाली

बड़ी खुशखबरी ! बिहार में जल्द ही दस हजार से अधिक पदों पर बहाली होगी। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय प्रस्ताव पर सामान्य प्रशासन विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। ये सभी भर्तियां स्थायी प्रकृति की होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया हैं. कि इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित आयोगों को भेजा जाएगा। भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

बिहार विभाग भर्ती 2023 बिहार में होने वाली हैं दस हजार से अधिक पदों पर बहाली, विभाग ने दी मंजूरी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने नए पदों को स्वीकृति दी है। 8832 पदों को दी गयी मंजूरी 2000 पदों को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती होगी। नौकरी और रोजगार राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। एक और राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तो दूसरी ओर सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गयी हैं। विभिन्न विभागों में नियुक्ति की मंजूरी दी जा रही है। बिहार विभाग भर्ती 2023

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों बंफर भर्ती
Post Update20 August 2023
Organizationबिहार सरकार 
Post NameBihar Department Recruitment 2023
Total Vacancy10,000+
Type of ArticleSarkari Yojana
Subject of Articleबिहार सरकार की योजनाओं की सूची
Mode of ApplicationOnline/ Offline
Official WebsiteMain Link
Go to HomeBharatresult.net
Our Telegram ChannelJoin Now

बिहार विभाग में भर्तियों का विवरण

  • सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार राज्य में पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव के 3532 पद हैं।
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मचारी के 3500 पद दिए गए है।
  • स्वास्थ्य विभाग में सहायक प्राध्यापक (विशेषज्ञ चिकित्सक) के 1318 पद एवं 6 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद शामिल हैं।
  • श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 63 पद को मंजूरी मिली है।
  • जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के 51 पद हैं।
  • कृषि विभाग में सहायक निदेशक, कृषि अभियंता के 18 पद एवं सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण के 08 पद हैं।
  • तथा सहकारिता विभाग में सहायक निदेशक, सहयोग समितियां के 7 पद पद दिए गए है। 
  • बिहार लोक सेवा आयोग से 69 वीं प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े 329 पदों परभर्ती होगी।
  • वहीं, करीब दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

बिहार विभाग भर्ती 2023

इन पदों पर होगी भर्तियां

पदनाम रिक्त पद
पंचायत सचिव 3532
राजस्व कर्मचारी 3500
सहायक प्राध्यापक (विशेषज्ञ चिकित्सक) 1318
विशेषज्ञ चिकित्सक  06
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी  63
सहायक अभियंता  51
कृषि अभियंता  18
सहायक निदेशक,पौधा संरक्षण  08
सहायक निदेशक, सहयोग समितियां  07
बीपीएससी 69 वीं प्रतियोगिता परीक्षा  329
Total8,832

बीपीएससी एवं कर्मचारी चयन आयोग से होगी अधिकांश भर्तियां

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग से 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा होगी। वहीं, चिकित्सकों की भर्ती तकनीकी सेवा चयन आयोग एवं अन्य कई पदों पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नौकरी और रोजगार राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। एक और राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है .  दूसरी ओर सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गयी हैं। विभिन्न विभागों में भर्ती की मंजूरी दी जा रही है।

बिहार विभाग भर्ती 2023 बिहार में होने वाली हैं दस हजार से अधिक पदों पर बहाली, विभाग ने दी मंजूरी।

Leave a Comment