बिहार पंचायत कचहरी सचिव और न्‍याय मित्र भर्ती २०२४

बिहार पंचायत कचहरी सचिव और न्‍याय मित्र भर्ती २०२४: राज्य की विभिन्न पंचायतों में कचहरी सचिव और न्याय मित्र के 3810 रिक्त पदों पर दिसंबर तक बहाली होगी। पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों को इस साल के अंत तक बहाली प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। अभी विभिन्न पंचायतों में कचहरी सचिव के 1506 पद रिक्त हैं। न्याय मित्र के 2304 पद रिक्त हैं। आरक्षण रोस्टर के अनुसार कचहरी सचिव और न्याय मित्र का नियत मानदेय के आधार पर पंचायतों में नियोजन होगा।

राज्य भर की 8053 पंचायतों में कचहरी सचिव के 7623 पद सृजित हैं। इसमें वर्तमान में 6117 कचहरी सचिव कार्यरत हैं। 7623 न्याय मित्र के सृजित पद में वर्तमान में 5319 कार्यरत हैं। जहानाबाद, खगड़िया और रोहतास ने विभाग को कचहरी सचिव और न्याय मित्र के रिक्त पद की सूचना नहीं दी है। ग्राम कचहरी और न्याय मित्र की बहाली प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से होती है। कचहरी सचिव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है। न्याय मित्र के लिए शैक्षणिक योग्यता विधि स्नातक है। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों और आरक्षण रोस्टर के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है।

बिहार पंचायत कचहरी सचिव और न्‍याय मित्र भर्ती २०२४

पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र के रिक्त पदों पर दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। रोस्टर के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी चयन प्रक्रिया पूरी करेगी।

योग्‍यता:- 

  • कचहरी सचिव:- इंटरमे‍डिएट
  • न्‍याय मित्र:- विधि स्नातक

बिहार के कचहरी स‍चिव और न्‍याय मित्र के रिक्‍त पदों की विवरण

जिलाकचहरी सचिवन्‍याय मित्र
अररिया5080
अरवल1641
औरंगाबाद1021
बांका3446
बेगूसराय4365
भागलपुुर4172
भोजपुुर3981
बक्‍सर2427
दरभंगा3438
गया5287
गोपालगंज4876
जमुई4337
कैमूर0804
कटिहार5380
किशनगंज3650
लखीसराय3139
मधेपुरा0724
मधुबनी67154
मुंगेर0907
मुजफ्फरपुर62158
नालंदा6864
नवादा4375
प. चंपारण5963
पटना6691
पूर्णिया3247
पूर्वी चंपारण129146
सहरसा2430
समस्‍तीपुुर88123
सारण5388
शेखपुरा1215
शिवहर1420
सीतामढ़ी5698
सीवान5186
सुपौल4368
वैशाली61103
जहानाबाद

Join Bharat Result Telegram Channel

चयन प्रक्रिया

  • ग्राम कचहरी और न्याय मित्र की बहाली प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से होती है।

Important Links

Apply Linkऊपर चयन प्रक्रिया को देखें
Official WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelJoin Now
Go To HomeBharatResult.Net

4 thoughts on “बिहार पंचायत कचहरी सचिव और न्‍याय मित्र भर्ती २०२४ – कुल 3810 पदों पर भर्ती”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bharat Result
Scroll to Top